टैटू सेवाएँ
- धार्मिक टैटू: ओम, महादेव, त्रिशूल और डमरू, गणेश जी, कृष्ण जी का मोरपंख, हनुमान जी
- नाम के टैटू: माँ, पापा, बच्चों के नाम और तारीख़, हिंदी या अंग्रेज़ी में
- पोर्ट्रेट टैटू: अपनों की फ़ोटो से
- कवर-अप टैटू: पुराने या फीके टैटू को नई डिज़ाइन से छुपाना
- फ़ाइन लाइन और छोटे टैटू: कमल, पंछी, पंख, छोटे शब्द

पियर्सिंग सेवाएँ
- कान: लोब, डबल और ट्रिपल लोब, हेलिक्स, ट्रैगस, इंडस्ट्रियल
- नाक: बाईं या दाईं तरफ़ नथ, सेप्टम
- चेहरा और शरीर: आइब्रो, होंठ, नाभि, जीभ
नाक की कील, बालियाँ और पियर्सिंग ज्वेलरी भी स्टूडियो में मिलती है।
साफ़-सफ़ाई
हर ग्राहक के लिए नई स्टेराइल सुई, नए दस्ताने और अलग इंक कप इस्तेमाल होते हैं। टैटू या पियर्सिंग के बाद हम आपको देखभाल का पूरा तरीका समझाते हैं।
टैटू का दाम
टैटू का दाम उसके साइज़, डिज़ाइन, रंग और जगह पर निर्भर करता है। छोटे नाम या सिंबल वाले टैटू सबसे कम दाम में होते हैं। सही दाम जानने के लिए अपनी डिज़ाइन की फ़ोटो, साइज़ और जगह व्हाट्सऐप पर भेजें।
स्टूडियो का पता
शॉप नंबर 3, अमृत एस्टेट, नवघर रोड, शिल्पा होटल के सामने, चंदन पार्क, भायंदर ईस्ट, मीरा भायंदर, महाराष्ट्र 401105
भायंदर स्टेशन के ईस्ट साइड से कुछ मिनट की दूरी पर। मीरा रोड, नायगांव, वसई, दहिसर और बोरीवली से आसानी से पहुँचा जा सकता है।
फ़ोन और व्हाट्सऐप: +91 95942 96190 · समय: हर दिन सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या टैटू बनवाने में दर्द होता है?
थोड़ा होता है, जैसे गरम खरोंच। बाँह और कलाई के ऊपर कम दर्द होता है, पसलियों और पैरों पर ज़्यादा।
टैटू ठीक होने में कितना समय लगता है?
ऊपर से लगभग 2 से 4 हफ़्ते। इस दौरान टैटू को साफ़ रखें, खुजाएँ नहीं, और धूप व स्विमिंग पूल से बचाएँ।
क्या आप हिंदी में नाम का टैटू बनाते हैं?
हाँ। हम हिंदी (देवनागरी) और अंग्रेज़ी दोनों में नाम और मंत्र बनाते हैं, और शुरू करने से पहले स्पेलिंग आपसे चेक करवाते हैं।
क्या अपॉइंटमेंट ज़रूरी है?
पियर्सिंग और छोटे टैटू के लिए सीधे आ सकते हैं। बड़े टैटू के लिए व्हाट्सऐप पर समय बुक करें।
Hari Om Tattoo Arts & Body Piercing · Shop No. 3, Amrut Estate, Navghar Road, opp. Shilpa Hotel, Bhayandar East · Open daily, 9 AM – 11 PM
